Trending

Jaunpur News : ​डाक्टर्स डे पर लायंस क्लब गोमती ने किया चिकित्सक सम्मान समारोह

टीम संचार सेतु

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर गोमती द्वारा डा. वीसी राय के जन्मदिवस यानी डॉक्टर्स डे पर चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा. लक्ष्मी सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दीप प्रज्वलन करके किया जिसके साथ ही डा. राय एवं मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद डा. सरला ने ध्वज वन्दना एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। तत्पश्चात संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जीसी सिंह ने डा. राय का जीवन परिचय कराते हुये डॉक्टर्स डे के महत्व पर प्रकाश डाला।
सम्मान समारोह में चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डा. लक्ष्मी सिंह सीएमओ, डा. शैली मोहन, डा. अतुल श्याम गुप्ता, डा. प्रीति केसरवानी, डा. संजय केसरवानी, डा. अनुराग साहू, डा. संजय श्रीवास्तव, डा. विपिन सिंह, डा. जीसी सिंह, डा. सुलोचना सिंह, डा. राम अवध यादव, डा. शकुंतला यादव, डा. विवेक श्रीवास्तव, डा. प्रियंका श्रीवास्तव, डा. राजेश मौर्य, डा. रश्मि मौर्य, डा. नरेन्द्र यादव, डा. पूजा यादव, डा. इरफान खां, डा. उम्मे फरवा को संस्था द्वारा माल्यार्पण करके सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
संस्थाध्यक्ष डा. राजेश मौर्या ने बताया कि पृथ्वी पर डाक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा गया है। समाज में आप लोगों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज लायंस सत्र के प्रथम दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आप सभी चिकित्सक लोगों को सम्मानित करके संस्था खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
मुख्य अतिथि डा. लक्ष्मी सिंह ने क्लब द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से योगदान दे रहे चिकित्सकों को सम्मानित करके क्लब ने बहुत ही पुनीत कार्य किया है। चीफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनीष गुप्ता ने लायंस क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तृत व्याख्या करते हुये बताया कि क्लब प्रत्येक वर्ष डॉक्टर डे के दिन इस तरह के आयोजन करता है।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन प्रतिमा गुप्ता, जोन चेयरपर्सन धर्मेन्द्र गुप्ता, दीपक चिटकारिया, गौरव श्रीवास्तव, कमर हसनैन दीपू, धीरज गुप्ता, धनन्जय पाठक, वीरेन्द्र सिंह, नवीन मिश्रा, अनिल पाण्डेय, अनिल गुप्ता, माया गुप्ता, सुनील जायसवाल, दिनेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, सोनिया जायसवाल, शाहिद हुसैन, मोहम्मद तौफीक, अरविन्द बैंकर, सुधीर साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक मंगला साहू ने धन्यवाद ज्ञापत करते हुये सभी के प्रति आभार किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!