Trending

Jaunpur News : ​ सपा सुप्रीमो का अपमान नहीं, बल्कि समर्थकों के भावनाओं को पहुंचायी गयी ठेस: नीरज

टीम संचार सेतु

केराकत, जौनपुर। सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है जिसको लेकर सपा नेता नीरज पहलवान के नेतृत्व में बुधवार को दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट से पैदल मार्च करते हुए क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्राधिकारी अजीत रजक को पत्रक सौंपते हुये कार्यवाही की मांग को उठाई। पैदल मार्च के दौरान सपाइयों ने जमकर नारेबाजी किया।
इस बाबत विधानभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने बताया कि सपा समर्थकों को जान—बूझकर मानसिक पीड़ा पहुंचाने के नियत से अशोक गुप्ता नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर 'मुसलमानों की पैदाइश' और 'टोटी चोर' जैसी अभद्र टिप्पणी कर न सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किया गया है, बल्कि समर्थकों की भावनाओं को भी ठेस पहुँचाई गई है। 3 दिन के अंदर अगर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही नहीं की गई तो हम लोग शक्ति प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन/प्रशासन की होगी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीत रजक ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक को जांच हेतु निर्देशित किया गया है। जांचोपरांत तथ्य सही पाया गया तो कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष, नीरज यादव, भगवती चंद्र सरोज, डॉ हरिराम यादव समेत सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!