Trending

Jaunpur News : ​एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

टीम संचार सेतु

बदलापुर, जौनपुर। प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर निफा जौनपुर के पदाधिकारियों एवं ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के सहयोग से पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर वृहद रूप से पौधारोपण किया गया, जिसमें निफा के जिला सचिव अमित सिंह जिला कोऑर्डिनेटर सौरभ सिंह, अध्यक्ष कुमार अनुज सिंह रहे। अमित सिंह ने बताया कि 6 बार  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित निफा की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर बृहद रूप से सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन का कार्यक्रम होना तय है। साथ ही साथ इस दौरान पूरे देश में ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है। वृक्षारोपण के जरिए हम वनस्पति की कटाई को रोक सकते हैं, ग्लोबल वार्मिंग को कम कर सकते हैं। मनुष्य ही स्वयं पृथ्वी के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है, जिसके फलस्वरुप हमें प्राकृतिक आपदाओं के रूप में झेलना पड़ रहा है। निफा उत्तर प्रदेश की संरक्षिका एवं ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संस्थापिका सचिव प्रबंधक डॉ. अंजू सिंह ने कहा कि प्रकृति भी अपना गुस्सा प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूस्खलन, रेगिस्तान में बाढ़ एवं विभिन्न बीमारियों के रूप में दिखा रही है। अतः हमें पौधारोपण के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा एवं विभिन्न ऊर्जा स्रोतों  के संरक्षण पर जोर देना चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!