Trending

Jaunpur News : ​शहर कोतवाल बाबा केरारवीर धाम में मनाया गया द्वितीय वार्षिकोत्सव

टीम संचार सेतु

जौनपुर। महादेव सेवा द्वारा निरन्तर चल रहे श्री हनुमान चालीसा पाठ के द्वितीय वार्षिक पर भव्य उत्सव मनाया गया जहां सैकड़ों सदस्यों ने श्री सुन्दर काण्ड पाठ, श्री हनुमान चालीसा पाठ व पूर्णाहुति के पश्चात भण्डारा प्रसाद एवं भजन संध्या करके वार्षिकोत्सव किया।
इस मौके पर महादेव सेना के संस्थापक अध्यक्ष विमल सिंह ने श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं वार्षिक पूर्णाहुति की महिमा का बताते हुये जनकल्याण की कामना किया। संस्थापक सचिव मनीष सेठ ने अतिथियों का स्वागत करके कार्यक्रम विराम की घोषणा करते हुये आभार व्यक्त किया। वहीं मनोज सोनी कोमल ने भजन संध्या प्रस्तुत किया। यज्ञ में वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली मिथलेश मिश्रा, भाजपा नेता सतीश सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, व्यापारी नेता इन्द्रभान सिंह, नीरज सिंह, अपना दल के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली समेत तमाम गणमान्य लोगों ने आहूति दिया।
इस अवसर पर महादेव सेना के जिलाध्यक्ष हरेराम केसरवानी, उपाध्यक्ष सुरेश सोनकर, शुभम सिंह, कोषाध्यक्ष सुमित साहू, विष्णु ठठेरा, मनीष राय, दीपक गुप्ता, स्वराम शर्मा, सुनील मोदनवाल, शीतल साहू, धीरज सोनी, संजय सोनी, सौरभ सेठ, मोहन सेठ, नीरज गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, विवेक मौर्या, पवन मोदनवाल, अभिषेक गोस्वामी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!