Trending

Jaunpur News : ​दसवीं मोहर्रम पर निकला यौमे आशूरा का जुलूस

टीम संचार सेतु

देर शाम करबला में ताज़िए किए गए दफन
खेतासराय, जौनपुर। मोहर्रम की दसवीं तारीख यानी यौमे आशूरा के अवसर पर नगर में सुन्नी समुदाय के लोगों ने परंपरागत रूप से ताजियों का जुलूस निकाला। पूरे दिन नगर और आस-पास के क्षेत्रों में मातम और अकीदत का माहौल रहा। जुलूस का समापन देर शाम तकिया स्थित करबला में ताज़ियों को दफन करने के साथ हुआ। नगर एवं आस-पास के 18 ताजिया चौकों से ताज़िए तीन अलग-अलग समूहों में नगर भ्रमण के लिए निकले। यह सभी जुलूस क्रमशः नगर के मुख्य चौक फातमान गेट पर पहुँचे जहाँ सभी ताजियादारों ने फातिहा पढ़ी। इसके बाद जुलूस ने सामूहिक रूप से तकिया स्थित इमामबाड़े की ओर कूच किया।
ताजिया जुलूस में ढोल-नगाड़ों की गूंज और मातमी धुनें वातावरण को गमगीन बना रही। अखाड़ा रौनक-ए-इस्लाम के फ़नकार कलाकारों ने लाठी, भाले और अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। लोगों ने सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर इस दृश्य को श्रद्धा व आदर के साथ निहारा। जुलूस में मुख्य रूप से मोहम्मद असलम खां, परवेज अंसारी, आज़म अशर्फी, तबरेज अहमद, महमूद खां, जुबैर अहमद इदरीसी, इलियास मोनू, सलीम अहमद सब्बू, मोहम्मद रजा, इकराम खान और एजाज सलमानी आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय पुलिस बल के साथ लगातार चक्रमण करते रहे। जुलूस के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। संपूर्ण आयोजन शांति, अनुशासन और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ, जिसके लिए प्रशासन व ताजियादारों की सराहना की गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!