Trending

Jaunpur News : ​विज्ञान से आज दुनिया का हो रहा विकास: नारद जी महाराज

टीम संचार सेतु

जफराबाद, जौनपुर। विज्ञान के बगैर आज के इस भौतिकवादी दुनिया का विकास असम्भव है। विकास में विज्ञान की सबसे अहम भूमिका है। यह बातें स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव में स्थित एकेएस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव तथा विज्ञान कक्ष व रमाशंकर चिल्ड्रेन पार्क के लोकार्पण अवसर पर बोलते हुए परमहंस स्वामी अड़गड़ानन्द जी महाराज के प्रमुख शिष्य नारद जी महाराज ने कही। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा आज के युग में अति आवश्यक है। बिना शिक्षा के मनुष्य पूर्ण रूप से विकास नहीं कर सकता। वह हमेशा एक अनचाहे डर का शिकार बना रहता है।
विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख वंशराज सिंह ने कहा कि आज गांव में रहने वाले सभी लोगों के अंदर कहीं न कहीं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। यह एक विकसित राष्ट्र के लिये एक अच्छा संदेश है। समाजसेवी आशुतोष सिंह ने कहा कि आज गांव—गांव में सरकारी स्कूलों के अलावा निजी स्कूल खुल रहे हैं। इन स्कूलों ने बच्चों के अंदर शिक्षा को लेकर एक जज्बा पैदा कर दिया है। साथ ही शिक्षक नेता डॉ जेपी सिंह ने कहा कि आज सभी अपने बच्चों को अपने स्तर से बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं।
इसके पहले कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक अशोक सिंह, प्रधानाचार्य अनिता सिंह, डॉ इंद्रपाल सिंह, हिमांशु हनुमंत सिंह, सुधांशु सक्षम सिंह, पीयूष रंजन सिंह आदि ने माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति रूपेश सिंह एवं संचालन अशोक सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रवीन सिंह, राजकुमार, जटाशंकर यादव, अनिल पाण्डेय, श्रीप्रकाश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!