जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र नगर के सद्भावना पुल पर पहुंचकर श्रावण मास में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा में शामिल हुए जहां उन्होंने कांवड़ियों के बीच फल वितरण किया। विशेष रूप से बाल कांवड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में विशेष रूप से हमारे उत्तर प्रदेश में शिवभक्त कांवड़िये अपनी आस्था, सनातन धर्म की मर्यादा की रक्षा तथा महादेव के प्रति अपनी आस्था को प्रकट करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर शिवालयों में गंगा जल चढ़ाते हैं तथा जलाभिषेक करते हैं। श्रावण मास में श्रद्धालुओं तथा कांवड़ियों के बड़ी संख्या में आवागमन के दृष्टिगत जनपद में पूरी तैयारी कर ली गई है। जनपद में जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर जिन स्थानों से भी कावड़ यात्रा निकलनी है, वहाँ सुरक्षा के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं प्रदान कर रही हैं। कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सभी शिवभक्त कावडियों से अनुरोध किया कि अनुमन्य डेजीबल में ही डीजे बजायें। बाल कावड़ियों से कांवड़ लेकर अपने कंधे पर रखते हुए कुछ दूर तक यात्रा में सम्मिलित होकर जिलाधिकारी ने उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनन्दन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Jaunpur News : डीएम ने बाल कांवड़ियों का किया उत्साहवर्धन
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق