Jaunpur News : रामपाल जी महाराज के सानिध्य में हुआ एक दिवसीय सत्संग

3 जोड़ी दहेज रहित हुआ विवाह, समाज को दिया गया संदेश
जौनपुर। नगर के प्रसाद तिराहे के पास स्थित मां शीतला पैलेस रविवार को जगतगुरु तत्वदर्शी सन्त रामपाल जी महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय सत्संग का आयोजन हुआ। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें 3 जोड़ी दहेज मुक्त विवाह सम्पन्न हुआ। सत्संग के दौरान केवल 17 मिनट की गुरूवाणी के तहत बिना किसी ताम—झाम, चमक—दमक व लेन-देन के बिना परम्परागत दिखावे के 3 जोड़ों का सादगीपूर्ण ढंग से विवाह हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे सामाजिक सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।
नवविवाहित दम्पत्ति ने बताया कि उनके गुरुदेव संत रामपाल जी महाराज हमेशा अपने सत्संग प्रवचनों के माध्यम से समाज को दहेज, आडम्बर, नशा मुक्त अन्य कुरितियों व सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं। उनका स्पष्ट संदेश है- 'न दहेज लेना है, न दहेज देना है।'
संत रामपाल जी महाराज के अनुसार देश में हर वर्ष दहेज के कारण अनेक बेटियों की जान चली जाती है। अमीर लोग शादियों पर बेहिसाब खर्च करते हैं जबकि गरीब कर्ज में ड़ुब जाता है। इन्हीं समस्याओं के समाधान हेतु संत रामपाल जी महाराज 'दहेज मुक्त भारत' अभियान चला रहे हैं। उनके अनुयायी सादगीपूर्ण ढंग से विवाह कर समाज को नई दिशा दे रहे हैं। उनका उद्देश्य है- दहेज जैसी बुराई को समाप्त कर एक समान, स्वच्छ और सुखद समाज की स्थापना करना। इस विवाह में एक जोड़ा जिसमें लड़की पक्ष से मनीषा दासी तहसील मछलीशहर और लड़का पक्ष विकास दास जिला सिंगरौली म.प. और दूसरा जोड़ा लडकी पक्ष पिंकी तहसील मड़ियाहूं से लड़का पक्ष अरविंद दास तहसील शाहगंज और तीसरा जोड़ा लडकी पक्ष सुनैना दासी जिला वाराणसी सदर से लड़का पक्ष शिव कुमार दास तहसील बदलापुर के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला सेवादार रामजी दास, राजेश दास, सुरेश दास, यशवंत दास, लालमनि दास, राजकुमार दास सहित तमाम सेवादार उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم