मड़ियाहूं, जौनपुर। सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने अपने पैतृक गांव जमुआ में मां के नाम एक वृक्ष लगाया। साथ ही ग्रामीणों को प्रेरित किया कि सभी लोग अपने घरों पर एक-एक पौधा अवश्य लगायें। उन्होंने आगे कहा कि आज पर्यावरण की जो समस्या पैदा हो रही है, उसका निदान है कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगायें तभी प्रकृति का संतुलन बन पाएगा। इस अवसर पर देवी प्रसाद मिश्रा, मनोज उपाध्याय, पीके उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur News : मां के नाम पर लगाया गया पौधा
July 13, 2025
