Trending

Jaunpur News : ​मेडिकल एसेसमेंट कैम्प में 46 दिव्यांगों की जांच करके जारी किया गया प्रमाण पत्र

टीम संचार सेतु

सिकरारा, जौनपुर। समग्र शिक्षा समेकित शिक्षा के अंतर्गत स्थानीय बीआरसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में मंगलवार को मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का आयोजन हुआ। कैम्प में आये 56 बच्चों में से 46 दिव्यांग बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के जांच के पश्चात मेडिकल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। चिकित्सकों की टीम में नेत्र सर्जन डॉ दीपशिखा, मनोचिकित्सक डॉ राम प्रकाश पाल, आर्थो सर्जन डॉ दिलीप सरोज, टीएनटी डॉ बृजेश कनौजिया की टीम ने बौद्धिक दिव्यांग, दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित व शारीरिक दिव्यांग बच्चों की जांच कर प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक व जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जिला समन्वयक शशिधर उपाध्याय, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ पीडी तिवारी, स्पेशल एजुकेटर विवेक सिंह, विजय सिंह, रामजीत मौर्य, सचिन यादव, दीपक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!