Trending

Jaunpur News : ​तीन घरों से 2 लाख 70 हजार नकद, एक करोड़ के गहनें चुरा ले गए चोर

टीम संचार सेतु

क्षेत्राधिकारी, निरीक्षक व फोरेंसिक टीम, सर्विलांस सेल ने घटना स्थल की जांच पड़ताल
चंदवक, जौनपुर। सोमवार रात क्षेत्र के चिटकों व मड़ार गांव के 3 घरों में चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चिटकों में छत के सहारे तो मड़ार में खिड़की तोड़ कर घर में घुसे चोरों ने 2 लाख 70 हजार नकद व एक करोड़ से अधिक के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की बड़ी घटना की जानकारी होते ही जहां पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। वहीं पुलिस विभाग में खलबली मच गई। सीओ अजीत कुमार, प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर भुक्तभोगियों से पूछताछ कर जानकारी ली।
चिटकों गांव में विवेक सिंह के घर में चोर छत के सहारे घर में घुसे और कमरें का ताला तोड़कर अलमारी में रखे दो सिकड़ी, एक जोड़ा झुमका, पांच अंगूठी, एक जोड़ा झाला, एक जोड़ा टप्स, पांच चादी का सिक्का जिसकी कीमत लगभग 12 लाख के करीब है। इसके अलावा 50 हजार नकद चोर ले गए। इसके बाद पड़ोसी बृजेश सिंह के घर में खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने 3 नग कान का झाला, कनफूल, 5 नग मांगटीका, पैजनी एक जोड़ा, पायल पांच जोड़ा, एक नथिया, सात अंगूठी जिसकी कीमत 25 लाख से ऊपर बताई जा रही है।
मड़ार गांव में सुमित्रा देवी पत्नी राम लगन जिनका संयुक्त परिवार है। खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने 5 सिकड़ी, कान का झाला 5 जोड़ा, 3 बड़ी अंगूठी, पायल 5 जोड़ी व 2 लाख नकद चुरा ले गए। इसके अलावा सुमित्रा की देवरानी सुशीला पत्नी रामआसरे की दो मंगलसूत्र, 6 सिकड़ी, 8 अंगूठी, कान का झाला सात जोड़ी, इसके सुशीला की बहन शीला यादव की दो सिकड़ी, 6 जोड़ी कान झाला, 4 अंगूठी, एक मंगलसूत्र, 6 जोड़ी पायल, एक हार कान सेट सहित, एक मांगटीका, दो अंगूठी, एक नथिया, एक करधनी इसके अलावा सुशीला की बेटी मंजू यादव की दो मंगलसूत्र, 6 सिकड़ी, 8 अंगूठी, 7 जोड़ी कान का कुंडल व 20 हजार नकद चुरा ले गए। सुबह भुक्तभोगी जागे तो कमरों के टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी गए सामानों की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। चोरी की बड़ी घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। सीओ अजीत कुमार ने बताया कि चोरी के राजफाश के टीमें गठित कर दी गई है। सर्विलांस सेल को मौके पर भेजी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!