Trending

Jaunpur News : ​151 अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, जमकर लगे जयकारे

टीम संचार सेतु

जौनपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 151 भक्तों का जत्था अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये गया। इस मौके पर मौजूद अजय वर्मा ने बताया कि 23 वर्षों से जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति सुतहट्टी बाजार के नेतृत्व में तीर्थराज, धर्मपाल, अजय वर्मा लगातार बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा भोले बाबा के आशीर्वाद से सेवादार के रूप में सभी भोले के भक्तों को लेकर यात्रा पर दर्शन कराने के लिए ले जाते हैं जिसमें पुरुष, महिलाएं, बच्चे एवं साधु-संत लोग भी शामिल रहते हैं। यात्रा के पहले सभी लोग टोली बनाकर यात्रा के संबंध में जानकारी देते हैं।
सेवा समिति के सेवादार अजय वर्मा ने बताया कि बाबा अमरनाथ बर्फानी का पवित्र गुफा दक्षिण कश्मीर के गांदेरबल जिला में स्थित है। पवित्र गुफा की गहराई 90 फुट एवं चौड़ाई 105 फुट है। अत्यंत आश्चर्य तब होता जब गुफा के बाहर दूर-दूर तक कच्चा बर्फ रहता है जबकि बाबा बर्फानी का शिवलिंग ठोस कठोर पक्के बर्फ का बनता है। साथ ही माता पार्वती को इसी गुफा में अमर कथा सुनाएं थे। धन्य है हमारे देश के भारतीय फौज के वीर सपूत जो अमरनाथ जी की यात्रा शुरू होने के पूर्व से लेकर अंतिम समय तक सभी अमरनाथ यात्रियों को दर्शन कराते हैं एवं उनकी सुरक्षा प्रदान करते हैं, उनकी सेवा भाव देखते ही बनता है।
यात्रा भंडारी रेलवे स्टेशन से सब्जी मंडी, कोतवाली, चहारसू, ओलन्दगंज होते हुए गाजे-बाजे, बैंड-बाजा, झण्डों के साथ त्रिशूल लेकर जुलूस के रूप में बाबा का जयकारा लगाते हुए महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं साधु-संतों भी सैकड़ों की संख्या में चल रहे थे। इनका उत्साह देखते ही बनता था, बम बम भोले के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था। यात्रा का नेतृत्व तीर्थराज, धर्मपाल, अजय वर्मा कर रहे हैं।
यात्रा में रुक्मणी, शकुंतला, अनुराग साहू, शेरू बेनवंशी, जय भोले, दीपा साहू, प्रतिमा, राकेश सिंह, संजय सेठ, केसरी देवी, विकास, उमेश, हेमनाथ गुप्ता आदि शामिल हैं। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार अमरनाथ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये। भक्तों को स्टेशन पहुंचाने वालों में ब्रह्ममेश शुक्ला कार्यालय प्रभारी राज्यमंत्री, रवि चौधरी, सनी चौधरी, मनीष गुप्ता, विशाल गुप्ता, भारत गुप्ता, लकी श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, अजय सिंह आदि प्रमुख रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!