Trending

​Varanasi : जीआरपी ने अवैध शराब के साथ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, प्रकाश डी., पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे राहुल राज, पुलिस अधीक्षक, रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशांत वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों व सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह के निर्देशन में ट्रेन नं.-20504 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के स्कोर्ट ड्यूटी कर्मचारी हे.कां. अजीत सिंह, कां. विनय कुमार सिंह द्वारा सूचना पर उ.नि. सोहनपाल वर्मा मय हमराह उ.नि. गुलाम अख्तर अली, हे.का. पवन कुमार, हे.का. धर्मवीर, हे.का. इरशाद, कां. रुकसाद अली थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी तथा का. शिव कुमार यादव, कां. मनमोहन कुंडू व कां. विरेन्द्र कुमार आरपीएफ पोस्ट वाराणसी एवं हे.का. श्याम सुन्दर यादव सीआईबी लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन कैन्ट वाराणसी प्लेटफार्म नं.-5 पर ट्रेन नं.-20504 एसी कोच ए-4 के गेट पर चारों व्यक्ति को उनके ट्राली बैग व पिडू बैग के साथ अपने कब्जे में लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये सभी व्यक्ति से नाम, पता, पूछा गया तो शारुफ मियां पुत्र मोहम्मद वजीर नि. ग्राम बांसघाट थाना चकिया जनपद पूर्वी चम्पारण (बिहार) उम्र 34 वर्ष जिसके हाथ में पकड़े ट्राली बैग से 30 बोतल अंग्रेजी शराब, दूसरे बैग में 29 बोतल अंग्रेजी शराब, व कमर पर लदे पिड्डू बैग से 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। जामातलाशी से पहने हुए पैंट के दाहिने जेब से 100 रुपये नगद बरामद हुआ। साथ ही हरेश कुमार दास पुत्र देवराज दास नि. ग्राम पट्टी जसोली थाना कोटवां जिला पूर्वी चम्पारण बिहार उम्र-30 वर्ष जिसके हाथ में पकड़े ट्राली बैग से 25 बोतल अंग्रेजी शराब व दूसरे बैग में 34 बोतल अंग्रेजी शराब व कमर पर लदे पिड्डू बैग से 04 बोतल बरामद हुआ। जामातलाशी से पहने हुए पैन्ट के दाहिने जेब से 50 रु. नगद बरामद हुआ। लाल मोहम्मद अंसारी पुत्र असगर अंसारी नि. ग्राम चरगहां थाना तुर्कोलिया जनपद पूर्वी चम्पारण बिहार उम्र-25 वर्ष जिसके हाथ में पकड़े ट्राली बैग से 24 बोतल अंग्रेजी शराब व कमर पर लदे पिड्डू बैग से 06 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। माशूम आलम पुत्र धुनमुन अंसारी नि. ग्राम रामपुर चरगाहा थाना तुर्कोलिया जनपद पूर्वी चम्पारण बिहार उम्र-24 वर्ष जिसके हाथ में पकड़े ट्राली बैग से 18 बोतल अंग्रेजी शराब व कमर पर लदे 02 पिड्डू बैग को चेक किया गया तो इस्तेमाली कपड़े मिले तथा जामातलाशी से पहने हुए पैन्ट के दाहिने जेब से 70 रु. नगद बरामद हुआ। बरामद अंग्रेजी शराब जिसकी कुल अनुमानित कीमत 1,40,000 रूपये बताई जा रही है। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ मु.अ.स. 145/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!