Trending

Raebareli : शान्तिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार, प्रतिबन्धित पशुओं की कुर्बानी पर होगी कार्रवाई: एसओ

टीम संचार सेतु

हरचन्दपुर, रायबरेली। थाना परिसर में बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष आदर्श कुमार सिंह ने त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफ़वाहों और विवादों से बचें। कुर्बानी के दौरान बचे अवशेष को मिट्टी में दबाएं। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें और आपत्तिजनक पोस्ट से बचें। थानाध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में उपनिरीक्षक प्रवेश तुसार, उपनिरीक्षक मलिक राम साहनी, क्षेत्रीय प्रधान और अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!