Trending

Jaunpur News : ​जौनपुर नगर के घाटों पर चला विशेष सफाई अभियान

टीम संचार सेतु

जौनपुर। शासन की मंशानुसार बरसात के मौसम से पहले शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जहां प्रमुख घाटों की सफाई की जा रही है, वहीं सभी नालों और नालियों की भी समय से पहले सफाई कराई जा रही है जिससे बरसात में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इस कार्य की निगरानी नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा रामसूरत मौर्या और अधिशासी अधिकारी पवन कुमार स्वयं कर रहे हैं।
नगर क्षेत्र के प्रमुख घाटों पर सफाईकर्मियों की टीम तैनात कर नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा निष्कासन, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। विशेष रूप से गोमती नदी के किनारे फैली जलकुंभी को मशीनों और सफाई मित्रों की सहायता से हटाया जा रहा है जिससे नदी के प्रवाह में भी सुधार हुआ है। इस अभियान से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को साफ-सुथरे और सुरक्षित घाटों की सुविधा मिल सकेगी।
अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि जौनपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर और जलभराव से मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि इसे लगातार और नियमित रूप से जारी रखा जायेगा। अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नालों, नालियां एवं घाटों पर वृहद सफाई अभियान शुरू हो चुका है। सफाई व्यवस्था को स्थायी रूप से सुदृढ़ किया जायेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!