Trending

Jaunpur News : ​ ​डीएम ने पीली नदी पर हो रहे जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण

टीम संचार सेतु

बदलापुर, जौनपुर। ज़िलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने पीली नदी पर हो रहे जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य के प्रगति की जानकारी लिया। साथ ही उन्होंने जेसीबी संचालकों से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा तथा उनके आह्वान, मुख्य सचिव के निर्देशन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों के सहयोग तथा जिला प्रशासन विशेषकर सिंचाई विभाग के समन्वय से पीली नदी के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। पीली नदी पर जीर्णोद्धार का कार्य 12 जून से किया जा रहा है तथा अब तक लगभग 2 किलोमीटर खुदाई का कार्य कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने श्रमिकों, जेसीबी संचालकों सहित इस कार्य में लगे सभी लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शेष कार्य को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लें जिससे हम अपने जनपद की इस पीली नदी को फिर से जीवंत कर सके। उन्होंने कार्यरत श्रमिकों और जेसीबी संचालकों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। उपजिलाधिकारी बदलापुर को निर्देश दिया कि जितने भी श्रमिक व अन्य लोग इस कार्य को कर रहे हैं, उनके भोजन नाश्ता आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, सिंचाई विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!