खेतासराय, जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहां में सड़क पार करते समय शनिवार की रात एक वृद्ध घायल हो गया था। शनिवार की रात लगभग 11 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि जमदहां दलित बस्ती निवासी रामधारी गौतम की गांव में एक बिस्किट नमकीन की गुमटी है। शनिवार की देर शाम रामधारी खेतासराय बाज़ार में गुमटी में बिकने वाले सामान खरीद कर ई रिक्शा से घर लौट रहे थे। गांव के सड़क पर ई रिक्शा से उतर कर सड़क पार करते समय पीछे से आ रही बाइक सवार अबूजर निवासी दीदारगंज जनपद आजमगढ़ की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर से अबूजर तथा रामधारी घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी सोंधी पहुंचाया गया। डाक्टर ने दोनों को ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की रात लगभग 11 बजे रामधारी गौतम की मौत हो गई। रविवार की सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष खेतासराय ने बताया कि मृतक का पीएम कराया जा रहा है। आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Jaunpur News : सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत
June 29, 2025
