Trending

Jaunpur News : ​पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल—कारतूस एवं नगदी बरामद

टीम संचार सेतु

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सतीश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे कि तभी सूचना मिली कि कुछ बदमाश नेवादा अण्डरपास के पास किसी घटना को अन्जाम देने लिए इकट्ठा होने वाले हैं। इसको लेकर गम्भीर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी जहां थोड़ी देर में एक व्यक्ति कजगांव की ओर से वाहनों की रोशनी में पैदल आता दिखायी दिया। जैसे ही वह अण्डरपास के आया और उसकी निगाह पुलिस टीम पड़ी तो वह पलटकर भागने लगा जिस पर पुलिस ने घेराबन्दी किया तो वह फायर करने लगा। इस पर आत्मरक्षार्थ व0उ0नि0 अरविन्द सिंह तथा उ0नि0 अरविन्द यादव ने अपनी सरकारी पिस्टल से एक-एक फायर कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया जिसे घायल देखकर जिला अस्पताल ले गये जहां उसने अपना नाम नसीम अहमद उर्फ कल्लू कंकाली पुत्र मोहम्मद रसीद निवासी लेदरही थाना खेतासराय बताया। उसके पास से एक पिस्टल के साथ जिन्दा कारतूस व 660 रूपये बरामद हुये। इसके बाद उसके विरुद्ध समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सतीश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार, व0उ0नि0 अरविन्द सिंह, उ0नि0 अरविन्द यादव चौकी प्रभारी टी0डी0 कालेज, उ0नि0 कृष्णानन्द यादव, हे0का0 दीपक सिंह, हे0का0 सोमेश कुमार, का0 राजू, का0 नीरज कुमार शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!