Jaunpur News : ​सेवानिवृत्त हुये प्लाटून कमाण्डर को दी गयी भावभीनी विदाई

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाने में प्लाटून कमांडर लालजी यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह हुआ जहां श्री यादव ने वर्ष 1989 में बतौर होमगार्ड इस सेवा में कदम रखा था और 31 मई 2025 को 36 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद वह सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुये। विदाई समारोह में थानाध्यक्ष  विक्रम लक्ष्मण सिंह ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए कहा कि लालजी यादव ने होमगार्ड विभाग में रहते हुए अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उनका सेवाभाव हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक दुर्गविजय यादव, अटल बिहारी मिश्र, राजकुमार वर्मा, सिपाही शैलेश यादव, अरुण विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। होमगार्ड विभाग से मलेश गुप्ता, प्रेमचंद यादव, जय प्रकाश सिंह, राम अवध यादव, आलोक मौर्या आदि भी शामिल थे। समाजसेवी आशीष यादव और सेवानिवृत्त हुए लालजी यादव के पुत्र धीरज यादव मौजूद थे। अंत में सभी ने लालजी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post