Jaunpur News : पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में लोगों ने सुनी प्रधानमन्त्री के 'मन की बात'

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि के नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डों के सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित नगर के सम्भ्रान्त लोगों ने प्रधानमन्त्री के मन की बात के एपिसोड को लाइव टेलीकास्ट के रूप में देखा। इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने कहा कि इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथनी और करने में कोई अन्तर नहीं है। वह जो निश्चय करते हैं, उसे धरातल पर करके दिखाते हैं। उनकी सोच है कि सरकार की जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनका लाभ समाज के निचले तपके तक के लोगों को मिले। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमन्त्री मोदी जी के नेतृत्व में देश उन्नति और विकास के शिखर पर पहुंच रहा है। आज देश की अर्थव्यवस्था विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुकी है। अब वह दिन दूर नहीं जब भारत देश की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में जानी जाएगी। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार से देश की जनता मोदी जी के ऊपर भरोसा करती है, उसी प्रकार मोदी जी भी देश के लिए अपना प्राण न्यौछावर करने को तैयार हैं।
इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पा शुक्ला ने कहा कि मोदी जी एक युगपुरुष हैं। उनके 11 वर्षों के शासनकाल में देश ने जितनी प्रगति किया, वह आजादी के बाद से अब तक नहीं हो सका था। उन्होंने ऐसे असम्भव कार्य कर दिखाये जिसके विषय में आजादी के बाद की सभी सरकारें सोच भी नहीं सकती थी। ऐसा युगपुरुष देश में कभी-कभी ही पैदा होता है। इस अवसर पर नगर के विभिन्न वार्डों के सभासदगण, सम्भ्रान्त नागरिकगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण आदि उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post