Trending

Jaunpur News : ​जन—जन तक पहुंचायें योग: प्रो. रमेशमणि

टीम संचार सेतु

बचपन से ही योगाभ्यास जीवनशैली का हिस्सा बने: रविन्द्र ज्योति
जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के योग सप्ताह के पंचम दिवस पर कुटीर चक्के महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. रमेशमणि त्रिपाठी और लोक गीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति ने दीप प्रज्ज्वलित करके योगाभ्यास का शुभारंभ किया। इसके बाद बताया कि यहां से योग में प्रशिक्षित हो रहे योग शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह एक महाअभियान का स्वरूप देते हुए जन—जन तक योग को पहुंचाकर लोगों को स्वस्थ और खुशहाल बनाने में अपनी महति भूमिकाएं निभाएं। साथ ही बच्चों को बचपन से ही योग की संस्कारशाला में शामिल करें जिससे स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।
पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति के दिशा-निर्देशन में विकास योगी, जगदीश यादव, अर्जुन सिंह, त्रियंबकम मिश्रा, अरविन्द कुमार, राजकुमार और कुलदीप योगी ने रोगानुसार व अवस्थानुसार योगाभ्यास को कराते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। साथ ही हरीमूर्ति ने योग निद्रा और ध्यान का अभ्यास कराते हुये उनसे होने वाले लाभों को बताया।
इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी शशिभूषण यादव, डा हेमंत कुमार, डा नागेंद्र यादव, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सत्येन्द्र अग्रहरि, शरद कुमार, दीपक श्रीवास्तव, आयुष विभाग के विशेष चिकित्सक डा. विमल कुमार, डा. सुजीत श्रीवास्तव, डा. स्तुति साहनी, डा. अनिल सिंह के साथ योग प्रशिक्षक कुलदीप योगी, डा. हेमंत कुमार, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, इन्द्रभान मौर्य, प्रियंका राजपूत, विकास यादव, त्रियंबकम मिश्रा, क्षमा सिंह, रजनी साहू, सुप्रिया, रजनी साहू, अनीता, प्रभात कुमार, साधना मौर्य, विरेन्द्र यादव, राजन सिंह, सुप्रिया, एसके यादव, नन्द लाल, बीरा यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!