Trending

Jaunpur News : ​21 जून को राजकीय आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला

टीम संचार सेतु

जौनपुर। निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में राजकीय आई०टी०आई० जौनपुर में 21 जून को प्रातः 10 बजे रोजगार मेला का आयोजन होगा जहां निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी०आई० एवं स्नातक उत्तीर्ण है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन होगा जहां अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें। जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिये अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई०डी० प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करेंगे एवं सेवायोजन वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!