Trending

Jaunpur News : सुजानगंज थाने में हुई शान्ति समिति की बैठक

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थाना प्रांगण में बुधवार के दिन शान्ति समति की बैठक हुई जहां विश्व हिन्दू परिषद ने खुलेआम बिक रहे मांस पर रोक लगाने की मांग किया। थाना प्रभारी मनोज सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में सभी समुदाय के लोग उपस्थित रहे जहां थाना प्रभारी ने बताया कि आगामी त्योहार को देखते हुए सभी क्षेत्रवासी आपसी सौहार्द को बनायें और त्योहार को मिलकर मनायें। किसी प्रकार की कोई समस्या है तो उसे थाने पर तुरंत सूचित करें जिससे समय रहते समस्या का निवारण किया जा सके। वहीं पर उपस्थित विहिप कार्यकर्ताओं ने चिरैया मोड़ सुजानगंज स्थित खुले में काटे जा रहे बकरे, मछली, मुर्गे पर रोक लगाने की मांग किया। उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने इस बात का समर्थन किया। खुले में बिक रहे मांस पर रोक लगाई जानी चाहिए। इस अवसर पर संतोष मौर्या, देवेन्द्र सिंह, सुधीर त्रिपाठी, रिकंज पांडेय, उमेश पांडेय के साथ क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!