Trending

Jaunpur News : ​राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

टीम संचार सेतु

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जनपद में जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद करते हुए दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिसमें मरीजों ने बताया कि दवाएं अस्पताल में ही मिली है और बाहर की दवाई नहीं लिखी गई है। वार्ड के निरीक्षण के दौरान शौचालय में साफ सफाई नहीं पाई गई। वार्ड में मरीजों के लिए लगाई हुई बेडशीट भी साफ नहीं थी जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्ति की। उन्होंने सीएमएस, प्रबंधक और सफाई सुपरवाइजर को चेतावनी दी कि एक महीने के अंदर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाय।
इसके उपरांत उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण किया। महिला सेल के निरीक्षण के दौरान जेल में कुल 47 महिलाएं निरुद्ध पाई गईं जिसमें से 10 महिलाएं सिद्ध दोष बंदी के रूप में थी। शेष विचाराधीन बंदी के रूप में बंद है। उन्होंने महिलाओं से उनके मुकदमों के सुनवाई के प्रगति, दिए जाने वाले भोजन, नाश्ता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। पाकशाला में जाकर भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देशित किया कि महिला बंदी के लिए सिलाई, योगा और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिलाया जाय।
इसके उपरांत उपाध्यक्ष द्वारा निरीक्षण भवन लो०नि०वि० जौनपुर में महिला जन सुनवाई करते हुए महिला थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!