Trending

Jaunpur News : ​टीडी कॉलेज कृषि संकाय के छात्रों का हुआ कैंपस चयन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। टीडी कॉलेज के कृषि संकाय छात्रों का कैंपस चयन रामधारी क्राप साइंस के द्वारा साक्षात्कार के उपरांत  एग्रोनॉमी ट्रेनिंग के पद पर हुआ। चयनित छात्रों में दीपक यादव, गौरव कुमार मौर्य, शुभम गौतम, भरत लाल पटेल, अरविंद चौहान, अर्पित मौर्य एवं समरपाल आदि प्रमुख थे। चयनित छात्रों को बधाई देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों को अपने उच्चतर विकास हेतु निरन्तर परिश्रम और प्रयास करना आवश्यक है। महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण है कि समय समय पर यहां विद्यार्थियों का चयन विभिन्न पदों पर होता रहा है। इस अवसर पर आईक्यू एसी के संयोजक प्रोफेसर सुदेश कुमार सिंह, शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर अजय कुमार दुबे, प्लेसमेंट सेल के सदस्य डॉ. शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!