Trending

Jaunpur News : ​त्रिलोचनपुर एवं गौर सुल्तानपुर में भाजपाजनों ने लगायी चौपाल

टीम संचार सेतु

सरायख्वाजा, जौनपुर। विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण की 11 वर्ष अभियान के अन्तर्गत बुधवार को विकास खण्ड करंजाकला के ग्राम पंचायत त्रिलोचनपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ करंजाकला ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि/भाजपा नेता सुनील यादव मम्मन ने उपस्थित होकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों/योजनाओं को साझा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता लौटू राम बिन्द, धनई राम मौर्य, राम शिरोमणि उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, पारसनाथ, प्रधानगण हीरामनी योगेन्द्र कुमार, सौरभ सिंह, अखिलेश यादव, बेचू राम, श्याम बहादुर यादव, रहमनुउद्दीन, अरविन्द कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा त्रिपुरारी, अतुल सिंह, अनुज कुमार, राहुल विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संचालन अमित श्रीवास्तव ने किया।
इसी क्रम में क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौर सुल्तानपुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, युवा भाजपा नेता सुनील यादव मम्मन सहित अन्य वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों/योजनाओं को साझा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह एवं संचालन दीपक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर रामेश्वर सिंह, जितेन्द्र सिंह, आशुतोष सिंह, प्रधानद्वय आनन्द कुमार, सौरभ सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोज पांडेय, दारा पांडेय, महेन्द्र जी, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!