Trending

Jaunpur News : ​हर्षोल्लास के साथ अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज

टीम संचार सेतु

मड़ियाहूं, जौनपुर। कस्बे में ईद उल अजहा की नमाज बड़े हर्षोल्लास के साथ अदा की गयी। मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में नमाज में शामिल रहें। ईद उल अजहा की नमाज मडियाहूं ईमाम मौलाना जमीरउद्दीन साहब ने शाही ईदगाह में 7 बजे अदा कराई। वहीं दूसरी नमाज शाही जामा मस्जिद में 7:30 बजे मौलाना फहीम साहब ने अदा कराई। मौलाना जमीरउद्दीन साहब ने मुल्क की अमन, शांति, खुशहाली तरक्की के लिए अल्लाह ताला से दुआ की। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह अपने हमराहियों के साथ पूरे नगर में चक्रमण करते हुए नजर आये।
इस मौके पर उप जिला अधिकारी कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार नायब तहसीलदार, संदीप सिंह, कानून गो कस्बा जयप्रकाश उपाध्याय, कस्बा लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव, पंकज पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष राशिद अली हाशमी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, समाजसेवी कमाल फारुकी, बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा, ईदगाह कमेटी के पदाधिकारीगण, ईदगाह कमेटी के सर परस्त हाजी ईशा फारुकी, अध्यक्ष गयासुद्दीन अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी, अफ्फान हाशमी, अत्ताउल्लाह खान, असलम हसन, गुड्डू टीवीएस डॉ. आलम, जर्रार अंसारी, डॉ. वकार अहमद, नफीस उर्फ काजू राईन, बब्लू अंसारी, रिजवान खान, शेखू अंसारी, मुन्ना हाशमी, शहजादे शादाब अंसारी मिर्धहा  सभासद, मोहम्मद ताबिश, जहांगीर अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!