Trending

Jaunpur News : ​लायन्स क्लब क्षितिज की कमान अब अतुल सिंह को सौंपी गयी

टीम संचार सेतु

अजीत सोनकर पुनः सचिव एवं सुनील कनौजिया कोषाध्यक्ष बनाये गये
जौनपुर। लायन्स क्लब इन्टरनेशनल की शाखा लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर के सत्र 2025-26 की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। संस्था के साधारण सभा की बैठक लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां सभी का स्वागत करते हुये संस्थाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श करके रूप-रेखा तय किया। इसके उपरांत नये सत्र 2025-26 के अध्यक्ष हेतु चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ ने प्रथम उपाध्यक्ष अतुल सिंह का नाम सदन में रखा जिसका अनुमोदन संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह व पूर्व अध्यक्ष विष्णु सहाय ने किया। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि के साथ सहमति जतायी। चुने गये अध्यक्ष अतुल सिंह ने अपनी सहमति व्यक्त किया। साथ ही सभी सदस्यों से वर्ष भर सहयोग की अपेक्षा किया। उन्होंने सचिव पद हेतु अजित सोनकर व कोषाध्यक्ष पद हेतु सुनील कन्नौजिया का नाम सदन में रखा जिस पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ने सभी को शुभकामना दिया तो चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र सेठ ने नवचयनित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को उनके कार्य एवं दायित्व को बताया। ध्वज वंदना हसन अब्बास ने पढ़ा। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया। धन्यवाद सचिव अजित सोनकर ने व्यक्त किया। वहीं पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह एवं जैकी साहू ने कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर देवानन्द श्रीवास्तव, जगदीश मौर्य गप्पू, डॉ. सतीश मौर्य, संजय जायसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, सर्वेश जायसवाल, अंजनी प्रजापति, मोहन जी, हफीज शाह, दीपक साहू, दिलीप जायसवाल, सुनील जायसवाल, संजय बैंकर, राजीव गुप्ता, कौशल त्रिपाठी, जगन्नाथ मोदनवाल, विनय बरोतिया, डॉ चंदन गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!