Trending

Jaunpur News : ​नाम नगर पंचायत का, परंतु काम ग्राम पंचायत का भी नहीं

टीम संचार सेतु

रामपुर, जौनपुर। नगर पंचायत रामपुर में पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण प्रायः आवासीय दूषित पानी लोगों के दुकानों के सामने जमा हो जाता है, जिससे स्थिति बद से बदतर हो जाती है। लोगों के आवासों व दुकानों के सामने दुर्गंध युक्त पानी जमा हो जाने से दुकानों के साथ ही साथ स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। बाजार के दक्षिणी छोर पर पुरानी बाजार में आए दिन नाली जाम होने से पानी जमा हो जाता है, जिससे होकर आवागमन करने में लोगों की मजबूरी होती है। हल्की बरसात पर तो 3 फीट से 4 फीट तक पानी जमा हो जाता है की क्षेत्रीय लोगों  आक्रोश व्याप्त  है।
नगर पंचायत रामपुर में बहुत पुरानी व सबसे जटिल समस्या पानी निकासी की है। अभी बरसात शुरू भी नहीं हुआ लेकिन रामपुर बाजार की सड़क पानी से भरा पड़ा हुआ है। इस प्रकार से दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें सजा कर ग्राहकों के इंतजार में बैठे हुए हैं, लेकिन ग्राहक आये भी तो किस रास्ते से, क्योंकि सड़क पर तो पानी भरा पड़ा है। दुकानदार अजय कुमार जायसवाल, संजय कुमार, वाजिद अली, विजय कुमार, मन्टू जायसवाल, विष्णु आदि लोगों का कहना है कि यदि अभी यह हाल तो बारिश में क्या हाल होगा?

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!