Trending

Jaunpur News : ​मथुरा में जौनपुर के होनहारों ने जीते 16 मेडल

टीम संचार सेतु

ताइक्वांडो खिलाड़ियों का किया गया जोदार स्वागत
जौनपुर। मथुरा में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जौनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते 5 गोल्ड, 6 सिल्वर एवं 5 ब्रोंज जीता। गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ियों में आदित्य सिंह, रिद्धि गुप्ता, आदर्श मौर्य, साहिल शर्मा, गगन कनौजिया, सिल्वर मेडल प्राप्त खिलाड़ियों में अनोखी कनौजिया, श्रेयांश राय, अविरल भट्ट, उत्सव रघुवंशी, अंजली सोनी, शानवी राजपाल और ब्रोंज मेडल प्राप्त खिलाड़ियों में यथार्थ अग्रहरि, शिवांगी रघुवंशी, रुद्र प्रताप, खुशी सोनी, आध्यात्मिक भट्ट हैं। इनमें दो खिलाड़ी अंजली सोनी एवं अविरल भट्ट ने कोर्गी फीट के साथ उनसे में भी प्रतिभागी करके दो-दो मेडल प्राप्त किया। वहां से पदक जीत करके ट्रेन से लौटने पर खिलाड़ियों के अभिभावकों, संगठन के लोगों सहित तमाम लोगों ने माला पहनकर स्वागत किया। इस आशय की जानकारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी/युवा प्रशिक्षक संजीव साहू ने बताया कि पहले से बेहतर खेल भावना से खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें अभिभावकों का योगदान है कि आज लड़कियां मार्शल आर्ट से प्रेरित है। संगठन के मैनेजर शुभम गुप्ता व महिला मैनेजर अनु सिंह ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना किया। स्वागत करने वालों में गायत्री भट्ट, रेनू शर्मा, लक्ष्मण कनौजिया, शशि सेठ, रोहित बैंकर, व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल, रतन साहू, शेखर साहू, बबलू यादव, मोहम्मद आजम, विजय अग्रहरी, सोनू जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!