Trending

Barabanki : ​दिव्यांगजनों के इलाज की होगी शुरुआत

टीम संचार सेतु

बाराबंकी। एडीआर भवन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गयी। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, डॉ. पूनम सिंह प्रधानाचार्या माध्यमिक शिक्षा विभाग, सहायक लेखा अधिकारी शामिल हुए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि आगामी 19 जून से जनपद के विभिन्न ब्लाकों में ऐसे बालकों की पहचान की जानी है जो किसी प्रकार की दिव्यांगता से प्रभावित है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, स्थानीय प्रशासन, तथा जिला दिव्यांगजन अधिकारी के नेतृत्व में लगे अन्य कर्मचारी यह कार्य करेंगे। दिव्यांगता के संबंध में आवश्यक प्रमाण—पत्र जिला चिकित्सालय के माध्यम से निर्गत किये जायेंगे। चिन्हित लोगों के इलाज हेतु पहल की जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!