Trending

​New Delhi : झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का हुआ चयन

टीम संचार सेतु

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश निवासी कैलाशी विजय जायसवाल को राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, संतोष चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष झारखंड, लोकेश जायसवाल निवासी जयपुर राजस्थान को राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, डा. प्रवीण चौधरी निवासी पूर्णिया बिहार को राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ संजय जायसवाल गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, तुषार कमल पशीने कलार निवासी तुमसर जिला-भण्डारा महाराष्ट्र को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महाराष्ट्र मनोनीत किया।
यह जानकारी देते हुये श्री जायसवाल ने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त महिलाओं का मनोनयन महिला राष्ट्रीय अध्यक्षा रूपा जायसवाल ने कई प्रातों में पदाधिकारियों को मनोनीत किया। क्रमशः वर्षा चौधरी निवासी रांची झारखंड को महिला प्रदेश अध्यक्ष झारखंड, मोना भगत जायसवाल निवासी पुर्णिया बिहार को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला, आभा सिंह जायसवाल निवासी नैनी प्रयागराज उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन सचिव, मन्जू कुमारी जायसवाल निवासी कटिहार बिहार को राष्ट्रीय महला उपाध्यक्ष, हर्षित जायसवाल निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल को राष्ट्रीय सचिव एवं रतना जायसवाल निवासी नैनी जिला प्रयागराज को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इसी क्रम में ध्रुवचन्द जायसवाल ने आगे बताया कि शीघ्र ही राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चन्द झरीवाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जायसवाल भी साथ में दौरे पर साथ रहेंगे। मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार सहित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र की छाया-प्रति भेज दी गई है। उनके प्रदेश में जाकर नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा एवं पदाधिकारियों एवं स्वजातीय बन्धुओं के साथ बैठक में चर्चा की जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!