Trending

Jaunpur News : 5वें स्थापना दिवस पर बच्चे किये गये सम्मानित

टीम संचार सेतु

धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के कौवापार गांव में स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान का 5वां स्थापना दिवस मनाया गया जहां सबसे पहले संविधान की प्रस्तावना का वाचन हुआ। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किय तो उन्हें सम्मानित किया गया। श्रद्धा मौर्या, श्याम यादव, करीना गौतम, कुनाल वर्मा, श्रुति यादव, विराट को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जफराबाद विधायक एवं पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने किया जिन्होंने कहा कि नितेश जी बच्चों के लिए जो निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं, वह काफ़ी सराहनीय है। संस्थान के संचालक नितेश यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मायाकान्त यादव ने किया। इस अवसर पर सभासद जगदीश प्रसाद मौर्य, दीपक जायसवाल, दिनेश यादव फ़ौजी, श्रवण जायसवाल, विनय यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि डा. सरफराज खान, जेपी यादव एडवोकेट, राहुल, नीरज प्रधान, जयहिन्द प्रधान, नरेंद्र प्रधान, कृपा यादव, राजेंद्र, महेंद्र, गुड़िया, रंजना साहनी, रमेश यादव, सचिन जिला पंचायत सदस्य, राकेश अहीर, सेंटर हेड दिपेन्द्र, सेंटर को-आर्डिनेटर अत्येंद्र, खुशी, रोहन, हेमंत, अंकित, सुमित आदि उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!