Trending

Jaunpur News : ​पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत

टीम संचार सेतु

जौनपुर। पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने सोमवार को वट सावित्री व्रत रखा। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत करने की परंपरा होती है, इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और वट के पेड़ की पूजा भी करती हैं। इस व्रत का महत्व करवा चौथ जैसा ही है। जिले में तमाम प्रमुख मंदिरों पर जहां वट वृक्ष हैं वहां पर महिलाओं ने विधिपूर्वक वट वृक्ष की पूजा की और अपने पति की लंबी आयु के लिए आशीर्वाद मांगा।
ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू हो गई और तिथि का समापन 27 मई की सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर है। वट सावित्री व्रत पर भरणी नक्षत्र, शोभन योग और अतिगण्ड योग का शुभ संयोग बना। इसके साथ ही, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 से दोपहर 12:42 तक रहेगा। यह समय व्रत और पूजा के लिए अत्यंत फलदायक माना जाता है। सबसे खास बात यह है कि इस बार वट सावित्री व्रत सोमवार को पड़ रहा है, जिससे यह सोमवती अमावस्या भी बन रही है। यह संयोग अत्यंत दुर्लभ और सौभाग्यशाली माना जाता है। साथ ही, चंद्रमा इस दिन अपनी उच्च राशि वृषभ में संचार करेगा, जो शुभ संकेत है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!