Trending

Jaunpur News : ​घर के ऊपर पत्थर मारने को लेकर हुए विवाद में युवक के ऊपर जानलेवा हमला

टीम संचार सेतु

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कूढा में घर पर पत्थर मारने को लेकर हुए विवाद में कुछ दबंगों द्वारा लाठी डंडे से लैस होकर एक घर पर धावा बोला दरवाजे पर सो रहे एक युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया, जिससे वह घायल हो गया, जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी आकाश गौतम के घर पर विगत कुछ दिनों से गांव के बगल के ही मंदीप तिवारी, जयदीप तिवारी पुत्र दिवाकर तिवारी व सचिन तिवारी पुत्र संतोष तिवारी रात में किसी बात को लेकर घर पर पत्थर मारते थे। आकाश द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी बात से नाराज लोगों ने 1 मई की रात्रि 1 बजे के करीब कुछ अज्ञात लोगों को साथ लेकर लाठी डंडे से लैस होकर आकाश के घर पर धावा बोल दिया। उस समय आकाश अपने दरवाजे पर सो रहा था। अपने को पिटता देख वह घर के अंदर भागा। फिर भी उसको पकड़ कर उक्त लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग उठ गए तो उक्त लोग घर से भाग गए। पीड़ित परिजनों द्वारा रात में ही इसकी जानकारी सिकरारा थाने पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया गया। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि उसके सर में आंख में सीने में गंभीर चोट आ गई है। फिलहाल पीड़ित व्यक्ति द्वारा उक्त लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!