Trending

Jaunpur News : ​पिटाई के बाद भी नहीं डरी महिला, मिल रही जान से मारने की धमकी

टीम संचार सेतु

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उदयीपुर दीपी गांव में आबादी की भूमि कब्जाने को लेकर सप्ताह पूर्व मनबढ़ पड़ोसियों के द्वारा महिला को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिए जाने के मामले का वीडीओ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खूब प्रसारित हुआ था। आरोपितों पर थाने में हुई कार्रवाई के बाद भी उन्हें कानून का खौफ नहीं है। पीड़िता का आरोप है कि अब उसे जान से मार देने की धमकी मिल रही है।
बताते हैं कि गांव निवासी रानी देवी पत्नी रोहित ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके आवास के पीछे आबादी की जमीन खाली पड़ी हुई है जिस पर मनबढ़ पड़ोसियों के द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। गत 17 मई को अवैध कब्जे के प्रयास का विरोध करने पर उक्त मनबढ़ों ने उसे लाठी-डंडा से पीटकर घायल कर दिया था जिसका वीडीओ भी प्रसारित हुआ था। शनिवार को पीड़िता ने थाने में फिर से तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस के उक्त 4 लोगों के द्वारा भूमि कब्जाने का विरोध करने पर उसे जान से मार डालने की धमकियां दी जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!