Jaunpur News : ​कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष व महामंत्री को किया सम्मानित

जौनपुर। समाज के मूलभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अपराध के खिलाफ अधिवक्ता संघ हमेशा मजबूती के साथ लड़ता आया है। अधिवक्ता समाज देश का वह प्रहरी है जो समय—समय पर समाज में बढ़ रहे भ्रष्टाचार अपराध और सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों से लड़ता आया है।हम सबको अधिवक्ता संघ से अनुशासन और एकता का पाठ पढ़ने की जरूरत है। यह समाज न्याय के लिए जाना जाता है। अधिवक्ता एक आईना होता है जो लोगों को यह प्रदर्शित करता है कि गरीबों व मजलूमों की आवाज बनकर न्यायमूर्ति के सामने उनकी बात रखे और उनको न्याय दिलायें। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कलेक्ट्रेट बार के संघ भवन में बार अध्यक्ष घनश्याम सिंह और महामंत्री मनोज मिश्र को सम्मानित करने के बाद कही। ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का एक डेलीगेशन कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष और मंत्री से मिलकर सभी अधिवक्ता साथियों का धन्यवाद करने और भविष्य की लड़ाई में उनके साथ रहने के आश्वाशन के साथ मिला। इस अवसर पर प्रदेश सचिव एडवोकेट सत्यवीर सिंह, पंकज सोनकर, राकेश सिंह डब्बू, नीरज राय, राकेश मिश्रा, विनय तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, विनय विश्वकर्मा, राजीव निषाद, शाहनवाज मंजूर, शैलेन्द्र यादव, जब्बार अली, रामसिंह बांकुरे, इकबाल अली अंसारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post