Trending

Jaunpur News : उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1364वें दिन भी जारी

टीम संचार सेतु

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीड़न एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा 'सत्याग्रह आन्दोलन' शनिवार को 1364वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुये समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में विजय प्रताप सिंह, बिहारी लाल यादव, उदय प्रताप सिंह, चन्द्रमणि पाण्डेय, राम बहाल यादव, अमरेंद्र श्रीवास्तव, उपेन्द्र श्रीवास्तव, राम नगीना यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, अमरेश पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!