Trending

Jaunpur News : ​मेहनत ऐसी करिये कि परिवार, संस्थान व देश को गौरव हो: नगेन्द्र

टीम संचार सेतु

जौनपुर। यदि आप अपने घर से शिक्षा लेने के लिए निकल रहें तो ऐसे ही मेहनत करिये, जैसी मेहनत करके आज कोई अमेरिका तो कोई दिल्ली में जॉब करके अपने परिवार के साथ साथ संस्थान और देश को भी गौरवान्वित कर रहे हैं। उक्त बातें मंगलवार सायं को नगर में मियांपुर स्थित साइबर इंस्टीट्यूट पर पूर्व छात्रों हेतु आयोजित साइबर महारत्न पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त जेलर नगेन्द्र नाथ पाठक ने कहीं। उन्होंने अमेरिका में कैंसर वैज्ञानिक के रूप में फेलो रिसर्च कर रहे डॉ. सौरभ, दिल्ली में ज़ेरॉक्स मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब करने वाले प्रशांत तथा सेल्स एग्जेक्युटिव की जॉब करने वाले अमन का उदाहरण देते हुए संस्था पर उपस्थित छात्रों को भी इसी प्रकार मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया साइबर महारत्न अवार्ड से सम्मानित किए गए अमेरिका में कैंसर वैज्ञानिक के रूप में कार्य कर रहे डॉ. सौरभ ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि साइबर इंस्टिट्यूट व राजीव सर ने मेरे जैसे औसत स्टूडेंट्स के अंदर भी इतना मोटिवेशन उत्पन्न किया कि मैं अपने कैरियर की दिशा में निरन्तर आगे बढ़ता रहा। अमेरिका की टॉप फाइव मल्टीनेशनल कम्पनी में शामिल ज़ेरॉक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर पद पर कार्यरत व साइबर रत्न अवार्ड से सम्मानित किए गए। प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि साइबर इंस्टीट्यूट ने जौनपुर के छात्रों को जौनपुर जीनियस जैसा प्लेटफार्म देकर जिले की प्रतिभाओं को निखारने का काम किया है। समाज से हमें जो प्राप्त हुआ है, वो हमें समाज को ब्याज सहित लौटाना चाहिए। सेल्स एग्जेक्युटिव अमन ने अपनी सफलता का श्रेय साइबर इंस्टिट्यूट को दिया। विशिष्ट अतिथि व साइबर महारत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुके प्राइमरी विद्यालय में अध्यापक दिनेश यादव तथा इनकम टैक्स आफिस में कार्यरत आरिफ अंसारी ने भी युवाओं को वर्तमान दौर में अपना कैरियर बनाने के टिप्स दिये। इस अवसर पर ट्रेनर रश्मि पाठक, रानू पांडेय, मंगल चौहान, अनुज पटेल समेत भारी संख्या में छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन संस्था के प्रबंधक राजीव पाठक ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!