Trending

Jaunpur News : ​विधायक ने घायल के उपचार के लिए अपनी निधि से दिया ढाई लाख

टीम संचार सेतु

दुर्घटना में सुनील की पत्नी और बेटे की हो चुकी है मौत, ट्रामा सेंटर में चल रहा उसका इलाज
खुटहन, जौनपुर। सड़क दुघर्टना में पत्नी और इकलौते मासूम पुत्र की मौत के बाद पिता की हालत भी गंभीर बनी हुई है। परिवार के लोग उपचार के पैसे को लेकर दर-दर भटक रहे थे। मामले की जानकारी होते ही विधायक रमेश सिंह उसके घर पहुंच स्वजनों को ढांढस बंधाया। उपचार के लिए अपनी निधि से उन्होंने ढाई लाख रुपए अस्पताल में भेज दिया है। बताते हैं कि सधनपुर गांव निवासी 31 वर्षीय सुनील प्रजापति गत 13 मई की सुबह बाइक से पत्नी रोली, 3 वर्षीय पुत्र कार्तिक व 6 वर्षीय पुत्री काव्या को लिवाकर बुढ़िया माई मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। शाहगंज क्षेत्र के निजमापुर बाजार के पास ट्रक की चपेट में आकर सुनील, उसकी पत्नी और पुत्री जहां गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इकलौते पुत्र कार्तिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मासूम की मौत के सदमे से अभी उबर भी नहीं पाये थे कि माता रोली प्रजापति ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं पुत्री काव्या की हालत अब ठीक बताई जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!