Trending

Jaunpur News : ​खेतासराय में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

टीम संचार सेतु

खेतासराय, जौनपुर। गुरुवार का दिन खेतासराय नगर के इतिहास में एक गर्वमयी के रूप में दर्ज हो गया, जब ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में नगरवासियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यह यात्रा न केवल नगर में राष्ट्रीय एकता और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक बनी, बल्कि यह लोगों के भीतर छिपे देशप्रेम को भी जागृत करने वाली साबित हुई।
दोपहर बाद से नगर के खुटहन रोड स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। कस्बा सहित क्षेत्र के आस-पास के इलाकों से तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुँचे। पूरा मंदिर परिसर और आस—पास का क्षेत्र भारत माता की जय, वंदे मातरम्, इंकलाब जिंदाबाद, जयहिन्द जैसे नारों से गूंजने लगा। माहौल में देशभक्ति की ऐसी भावना व्याप्त हो गई, मानो हर कोई अपने भीतर एक सैनिक जैसा साहस महसूस कर रहा हो।
तिरंगा यात्रा जैसे ही प्रारंभ हुई। सैकड़ों की संख्या में लोग अनुशासित ढंग से हाथों में तिरंगा लिए हुए आगे बढ़े। यात्रा का मार्ग दुर्गा मंदिर से होते हुए पुरानी बाजार रोड, संकट मोचन मंदिर, मुख्य मार्ग और चौराहे से होकर पंजाब नेशनल बैंक तक निर्धारित किया गया था। यात्रा के दौरान रास्ते भर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। दुकानों और घरों पर तिरंगे लहरा रहे थे, पूरा नगर एकजुट होकर देशप्रेम के इस पर्व में सहभागी बना।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!