Trending

Jaunpur News : ​अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खाई में गिरी, एक की मौत एवं दूसरा घायल

टीम संचार सेतु

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात 11 बजे मल्हनी बाजार में अपने दोस्त के घर पार्टी में शामिल होकर वापस दोनों अपने घर नेवढ़िया लौट रहे थे। मल्हनी खुटहन मार्ग पर पाल्हामऊ के पास सामने से आ रही कार की रोशनी तेज होने से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मौके पर एक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ज्ञान प्रकाश यादव अपने साथी लालू यादव के साथ मल्हनी बाजार में अपने दोस्त के घर पार्टी में शामिल होकर वापस घर नेवढ़िया लौट रहे थे।
बताया गया कि 11 बजे रात को पाल्हामऊ के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें ज्ञान प्रकाश यादव ने मौके पर दम तोड़ दिया और लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख—पुकार सुनकर आस—पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों लोग को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने एक को मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!