Trending

Jaunpur News : ​टाइम लाइन के हिसाब से हो कार्य

टीम संचार सेतु

जौनपुर। निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण/नोडल अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के द्वारा निर्माणाधीन कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कारागार के निर्माण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की, उन्होंने पाया कि टाइम लाइन के हिसाब से कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि जो भी मैटेरियल प्रयोग किये जा रहे वे उच्च गुणवत्ता के हो। नोडल अधिकारी के द्वारा श्रमिक पंजीयन कैम्प में पांच श्रमिकों को कन्या विवाह योजना, मातृत्व शिशु बालिका योजना, निर्माण कामगार मृत्यु सहायता योजना के अंतर्गत 03 लाख 97 हजार का प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, परियोजना निदेशक केके पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!