Trending

Jaunpur News : ​अस्थायी गो—आश्रय स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

टीम संचार सेतु

बदलापुर, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने अस्थाई गो-आश्रय स्थल शाहपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गो-आश्रय स्थल में गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पेयजल की उपलब्धता आदि का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने गोवंशों को गुड़, केला और हरा चारा भी खिलाया। जिलाधिकारी ने गो-सेवकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने गौशाला में दान द्वारा संग्रहित पर्याप्त भूसा की उपलब्धता पर भूसा दान महादान में भूसा दानकर सहयोग करने वाले गो-सेवक प्रेमियों का आभार भी व्यक्त किया।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने बदलापुर विकास खण्ड में स्थित मुधवन वाटिका का भी अवलोकन किया जहॉ गत वर्ष लगभग 1000 वृक्ष लगाये गये थे। पाया गया कि लगभग सभी वृक्ष जीवित हैं जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, लेखपाल को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि पौधरोपण एक पुनीत कार्य है। यह हम सबके लिए उपयोगी है, वृक्ष हमे आक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि आइए हम सब पौधरोपण कर अपनी इस धरा को हरा-भरा बनाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!