Trending

Jaunpur News : ​सर्पदंश से महिला की हुई मौत

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत खनुवाई गांव में सांप के काटने से एक महिला गंभीर हो गई। जानकारी होने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खनुवाई गांव निवासी 38 वर्षीय कुसुम प्रजापति पत्नी चंद्रिका प्रसाद प्रजापति मंगलवार की सुबह घर में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लायें जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!