Trending

Jaunpur News : ​मासिक धर्म स्वच्छता पर टूटी चुप्पी, जागरूक हुईं छात्राएं

टीम संचार सेतु

जौनपुर। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर अल्बर्ट डेविड लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एक प्रेरणादायक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृष्णा पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज में आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और स्वच्छता के महत्व को समझाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. मधु शारदा रहीं। उन्होंने संबोधन में कहा कि मासिक धर्म कोई शर्म या छिपाने की चीज नहीं है, यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसे समझना और स्वीकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। आइए, हम चुप्पी तोड़ें, एक-दूसरे को शिक्षित करें, सशक्त बनाएं और उनका समर्थन करें। डॉ. शारदा ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ इस विषय पर बात करने की सीख दी और कहा कि जब तक हम इस विषय पर खुलकर संवाद नहीं करेंगे, तब तक समाज में बदलाव संभव नहीं होगा। इस जागरूकता सत्र का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग स्टाफ को मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित जरूरी जानकारी देना था, ताकि वे स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक कर सकें। कार्यक्रम में वेजाइनल इन्फेक्शन में प्रोबायोटिक्स की भूमिका पर भी चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि ये किस प्रकार सम्पूर्ण प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्रिंसिपल कुमार सभ्यता जी ने सभी अतिथियों और छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। अल्बर्ट डेविड लिमिटेड की ओर से क्षेत्रीय प्रतिनिधि देवेश गुप्ता ने डॉ. मधु शारदा का आभार व्यक्त करते हुए सभी छात्राओं को शपथ दिलाई कि वे इस कार्यक्रम से मिली जानकारी को अपने समुदाय में साझा करें और इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर कालेज स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!