Jaunpur News : पट्टीदारी विवाद में पिता-पुत्री घायल

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गुरैनी गांव में सोमवार को पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में पिता और उनकी दो बेटियां घायल हो गई। पुलिस ने घायलों का पीएचसी सोंधी में उपचार कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट का कारण बताया पट्टीदारों के बीच खेत से पाइप ले जाने के दौरान मना करना बताया जा रहा है। एक दिन पूर्व गांव के शिवप्रसाद को पट्टीदार के खेत से ट्रैक्टर ले जाने पर मना कर दिया गया था। सोमवार को पट्टीदार अपने खेत में पानी ले जाने के लिए शिवप्रसाद के खेत में पाइप बिछाने लगा तो उसने मना कर दिया। इस पर पट्टीदारों में विवाद होने पर मारपीट हो गई जिसमें 52 वर्षीय शिवप्रसाद, इनकी दो बेटियां 23 वर्षीय पूजा और 20 वर्षीय खुशबू घायल हो गई।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post