Jaunpur News : ​शादी में अधिवक्ता को मारी गोली

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के शंभूपुर नोनरा गांव में एक शादी समारोह में गए अधिवक्ता को रविवार रात पेशाब करते समय पहले से घात लगाए हमलावरों ने गोली मार दिया। संयोग रहा की गोली अधिवक्ता के बाएं हाथ पर लगी जिसके कारण अधिवक्ता की जान बच गई। हाथ में गोली लगते ही घायल अधिवक्ता को लोगों ने उठाकर इलाज के लिए आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने पुलिस केस होने की बात करते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल अधिवक्ता जिला अस्पताल में भर्ती है। सुरेरी थाना क्षेत्र के शंभूपुर नोनरा गांव निवासी संदीप कुमार दुबे पुत्र विंध्यवासिनी दुबे मड़ियाहू तहसील में अधिवक्ता है। 20 अप्रैल की शाम को गांव के गोविंद शुक्ला की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए अधिवक्ता संदीप कुमार दुबे गए हुए थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post