खेतासराय, जौनपुर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी एवं दुबई के बड़े कारोबारी समाजसेवी आजमगढ़ निवासी राशिद मंगरावा का खेतासराय में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से गदगद उद्योगपति राशीद मंगरावा ने कहा कि वर्ष 2027 यूपी के नए विकास की तारीख लिखेगा। इसके लिए प्रदेश भर का हर नौजवान, किसान, व्यापारी, शिक्षित वर्ग, नौकरी पेशा लोग अभी से तैयारी में जुट गए है। राजधानी लखनऊ में सपा सुप्रीमो से मुलाकात के बाद अपने पैतृक गांव आजमगढ़ के मंगरावा जा रहे समाजसेवी राशिद के आने की खबर पर खेतासराय में बड़ी संख्या में युवा फूल माला लिए उनका इंतजार कर रहे थे।
खेतासराय कस्बा के कई स्थानों पर स्वागत के बाद मुख्य चौराहे पर दुबई के बड़े बिजनेसमैन उनके मित्र सलमान के प्रतिष्ठान पर वह काफी देर रुके रहे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी वार्ता किया। कहा कि प्रदेश भर में नए राजनीतिक बदलाव की बयार शुरू हो गई है। कई छोटे दलों के बड़े नेता पीडीए के साथ जुड़कर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर रहे हैं। 2027 नजदीक आते ही यह राजनीतिक आगाज अपने चरम पर पहुंच जाएगा। इस मौके पर सलमान इश्तियाक, मो साकिब, मो जाहिद खान, मो खान, बशर पठान, रहमान मन्नू , पत्रकार मो अरशद, मो समीर आदि मौजूद रहे।Jaunpur News : दुबई के बड़े कारोबारी एवं समाजसेवी का खेतासराय में जोरदार स्वागत
byटीम संचार सेतु
-
0
Post a Comment