Jaunpur News : ​कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से निष्ठावान कार्यकर्ता खुश नहीं : प्रमोद मिश्र

जौनपुर। युवक कांग्रेस जौनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष और विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद मिश्रा ने कहा कि जौनपुर कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह की नियुक्ति से निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग नियुक्ति को लेकर शीर्ष राष्ट्रीय नेतृत्व से बातचीत कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष को लेकर पार्टी में अंतरकल हो गया है। नया सबेरा डॉट कॉम को प्रमोद मिश्रा ने बताया और दावा किया कि जब तक इस प्रकरण का संतोषजनक समाधान नहीं होगा तब तक हम लोग पार्टी के कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह का कांग्रेस से जमीनी नाता नहीं रहा है। उनसे बहुत सारे अनुभवी और सीनियर लोगों को दरकिनार किया गया है। प्रमोद का संबंध केरल से भी है वह ज्यादातर बाहर रहे हैं। यही हालत शहर अध्यक्ष की है। पार्टी के संघर्ष के दिनों के यह पुराने साथी नहीं है। राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रकरण से अवगत कराया गया है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم